Post Views 11
July 22, 2022
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2022 से पूरे देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया गया। बावजूद इसके लोग चोरी छुपे पॉलीथिन का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में नगर निगम के सतर्कता दल लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम देकर जा सैकड़ों किलो पॉलिथीन जप्त कर रहे हैं वही हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूल रहे हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रुपाराम चौधरी के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना पर निगम के कर्मचारियों के दल ने शुक्रवार को सतगुरु कॉलोनी अजय नगर साईं बाबा मंदिर के पास एक टेंपो में लोड कर लाई गई लगभग 12 क्विंटल पॉलीथिन कैरी बैग को जब किया लेकिन मालिक का पता नहीं चलने पर जुर्माना वसूल नहीं किया जा सका। जप्त की गई पॉलिथीन को नगर निगम में लाकर जमा कराया गया। नगर निगम आयुक्त और महापौर के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर रोजाना प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण व उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी भी सूरत में सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग ना करें इस पर जुर्माने का भी प्रावधान है और सजा का भी।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved