For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119199711
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा 2022 के लिए राजस्थान रोडवेज अजमेर डिपो पर डेढ़ सौ बस कराएगा मुहैया

Post Views 11

July 22, 2022

21 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रदेश भर में 16 लाख अभ्यर्थी रोडवेज बसों के माध्यम से करेंगे मुफ्त यात्रा

23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा 2022 के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम 21 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रदेश भर में 16 लाख अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करवाएगा। इन 6 दिनों में आम यात्रियों को रोडवेज की बसें मिलेंगी या नहीं इस बारे में रोडवेज प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। सीबीएस अजमेर के मुख्य प्रबंधक राकेश सारस्वत ने बताया कि 23 और 24 जुलाई को रीट परीक्षा 2022 होगी लेकिन रोडवेज में 21 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक अभ्यार्थी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। अजमेर डिपो पर 150 बसों को आरक्षित किया गया है। नागौर रूट पर सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों का भार रहेगा लिहाजा इसके लिए अस्थाई बस स्टैंड आजाद पार्क के सामने बनाया गया है। बाकी सभी रूट की बसें केंद्रीय बस स्टैंड से संचालित होंगी। आजाद पार्क अस्थाई बस स्टैंड से पुष्कर थावला मेड़ता कुचेरा डेगाना जायल और नागौर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। वही बस स्टैंड से अजमेर से सीकर वाया किशनगढ़ परबतसर, अजमेर से टोंक वाया केकड़ी देवली, अजमेर से जयपुर, अजमेर से जोधपुर वाया ब्यावर बर, अजमेर से सीकर झुंझुनू, अजमेर से भीलवाड़ा वाया नसीराबाद गुलाबपुरा, अजमेर से अरांई मालपुरा, अजमेर से पाली वाया ब्यावर जैतारण सोजत के लिए संचालित की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved