For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119199656
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - सुरेश सिंह रावत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर विधानसभा में विकास की नई इबारत: मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में 93.55 लाख के जनहित कार्यों का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया। |  Ajmer Breaking News: धर्म ध्वजवाहक मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के किया बागेश्वर धाम सरकार का अभिनंदन, अधिक से अधिक संख्या में धर्म लाभ कमाने की अपील |  Ajmer Breaking News: विज्ञान के गुमनाम भारतीय सितारों को हमें नमन करना चाहिए - श्री सुरेश सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर सफाई कर्मचारी हड़ताल का हुआ समाधान,शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र होगी पूर्णतः सामान्य |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर कायड़ विश्राम स्थल पर भाजपा नेताओं ने किया भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पाकीजा महीना रमजान के तीसरे रोजे को ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को इफ्तारी के साथ रोजा खोला।  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पिछले 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से समाप्त हो गई है। | 

अजमेर न्यूज़: इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना-2022 के लिए 29 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Post Views 11

July 22, 2022

शहरी क्षेत्र के गरीबों को संविदा पर उपलब्ध कराया जाएगा रोजगार  

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना-2022 के अंतर्गत संभाग के समस्त 34 नगरीय निकायों में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई गई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2022 के तहत शहरी क्षेत्र के गरीबों को संविदा पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व में 18 जून तक आवेदन करने की तिथि थी जिसे मानदेय कारणों के चलते निरस्त कर दिया गया था अब फिर से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके लिए इच्छुक आवेदक 29 जुलाई तक आवेदन कर सकता है। इसके लिए कार्यों के चिन्हीकरण एवं श्रमिकों के सर्वे का काम नगरीय निकायों के द्वारा समय पर पूर्ण करने की कार्यवाही जारी है। अजमेर नगर निगम में जॉब कार्ड जारी करने के लिए श्रमिकों से आवेदन लेने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।  राज्य सरकार की इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से कार्य आरंभ करने के लिए निकायों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत संविदा पर निगम में कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, रोजगार सहायक, होम गार्ड आदि की कुल 76 पोस्ट पर योग्यता अनुसार डिग्री व डिप्लोमा धारियों को परसेंटेज बेस पर नियुक्तियां दी जाएगी। वही मजदूरों के लिए 100 दिन की कार्य योजना में एक परिवार से एक सदस्य को काम दिया जाएगा। फिलहाल 45 कामों का चयन प्रथम चरण में पूरा करने के निर्देश मिले हैं।निगम द्वारा कुल 129 कार्य पूरे साल में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम में अभी तक साढ़े 3 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, 3520 जॉब कार्ड बनाये जा चुके हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved