Post Views 11
July 22, 2022
सरकार एक और जहाँ ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए करोड़ो रूपये की योजनाएं बना रही है वही स्कूलों में बच्चो की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुष्कर के निकट देवनगर गाँव के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय की इमारत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक कमरे की पट्टियां टूटी हुई है और दो कमरों की पट्टियों में दरारें आने से शाला प्रशासन ने उन्हें लंबे समय से बंद कर रखा है ।कमरों के अभाव में बच्चे धूप और बारिश मे बरामदों और खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर है ।देवसेना के विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि स्कूल की इमारत लंबे समय से जर्जर है । कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा है । गुर्जर ने बताया कि आज ग्रामीणों ने सांकेतिक विरोध दर्ज कराया है अगर दस दिनों के भीतर समाधान नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा । पंचायत समिति सदस्य रतनलाल गुर्जर ने बताया कि यदि ग्रमीणों के सब्र की परीक्षा ली गयी तो स्कूल की तालाबंदी की जाएगी। शाला प्रधानाचार्य संतोष कंवर ने भी माना कि स्कूल की इमारत जर्जर है और उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । इस दौरान देवसेना अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रतन लाल गुर्जर, रूपा राम देवासी, सुरेंद्र गुर्जर, बलदेव गुर्जर ,गोपाल नाथ ,कालू गुर्जर, हनुमान गुर्जर ,सीताराम डांगी, मेवाराम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, रामदेव मेघवंशी, नीमच गुर्जर लाल मेघवंशी ,जगदीश डांगी, रामदेव गुर्जर ,मेवा गुर्जर ,मोहन गुर्जर, रामदेव गुर्जर ,गोपाल गुर्जर, हरिराम गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved