Post Views 61
July 22, 2022
जोंस गंज गड्डी मालियान स्थित राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर लोकेश मीणा का तबादला उनके गृह जिले टोडाभीम में हो गया। इस अवसर पर वार्ड 34 और 35 के वार्ड वासियों सहित उनके शुभचिंतकों और अस्पताल स्टाफ के द्वारा डॉ लोकेश मीणा को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर डिस्पेंसरी को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। जहां वार्ड वासियों व स्टाफ ने डॉक्टर मीणा को साफा माला पहना कर अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए डॉक्टर मीणा ने कहा कि अक्टूबर 2015 में उनकी पहली पोस्टिंग इसी डिस्पेंसरी में हुई थी तब से वे लगातार इस डिस्पेंसरी में कार्यरत है। सरकारी डिस्पेंसरी को अपने उच्चाधिकारियों व सरकार के सहयोग से कायाकल्प योजना के तहत कार्य करते हुए प्राइवेट अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई। राजस्थान सरकार की कायाकल्प योजना के तहत पीएचसी को कई अवार्ड भी दिलाये। जो लोगों के लिए मिसाल बनी और यहां आकर लोग इस डिस्पेंसरी का मुआयना कर इसके जैसी डिस्पेंसरी बनाने के लिए प्रयासरत भी रहे। इसके लिए उन्हें कई बार सरकार से अवार्ड मिले हैं जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति में काम करने का जुनून और लोगों की सेवा करने की भावना होगी तो वह कहीं भी रह कर अपना बेहतर काम प्रदर्शित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने गृह जिले टोडाभीम जा रहे हैं इसकी उन्हें खुशी भी है तो यहां के लोगों के स्नेह और प्यार के चलते यहां से जाने का दुख भी हो रहा है। उन्होंने कोविड काल में भी अपना हंड्रेड परसेंट देते हुए कोविड मरीजों की बेहतर से बेहतर सेवा करने का प्रयास किया लोगों को मोटिवेट किया और उनके डर को दूर किया जिससे इस डिस्पेंसरी में आए कई कोविड मरीज ठीक होकर अपने घर गए। वही वार्ड 35 के पार्षद पति दिलावर चौहान और क्षेत्र के रहने वाले कमल सिंह ने बताया कि डॉ लोकेश मीणा का तबादला होने का उन्हें दुख है डॉक्टर मीणा ने डिस्पेंसरी में कई नवाचार किए यहां आने वाले हर मरीज को उन्होंने बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई और डिस्पेंसरी के वीआईपी कल्चर को खत्म किया उनके लिए आम हो या खास सभी एक जैसे थे सभी के साथ उनका व्यवहार काफी सम्मानजनक रहा आज उनके जाने का दुख हो रहा है लेकिन खुशी इस बात की है कि वह अपने घर के नजदीक जा रहे हैं इस अवसर पर उन्हें उनके आगामी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। विदाई समारोह के दौरान रामगंज थाने का समस्त स्टाफ, गंज थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, अर्थ मूवर्स कंपनी के संचालक प्रकाश रांका, वार्ड 35 के पार्षद पति दिलावर चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved