Post Views 11
July 22, 2022
21 जुलाई को आदर्श नगर थाना अंतर्गत परिवादिया पूजा रावत, रेखा, जमुना देवी आदि महिलाओं ने थाने पर उपस्थित होकर अभियुक्त महेंद्र सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत नौलखा निवासी के विरुद्ध गणेश महिला स्वयं सहायता समूह के पैसों का गबन करने और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में एक परिवाद दर्ज कराया। थाने के एएसआई हरभान सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादिया पूजा रावत की रिपोर्ट पर अभियुक्त नौलखा निवासी महेंद्र सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 406 में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि खाजपुरा में महिलाओं का गणेश महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से एक समूह है जिसमें वह कोषाध्यक्ष है। जहां 29 जुलाई 2021 को अभियुक्त महेंद्र सिंह रावत 7लाख 32000 रुपये प्राप्त कर वहां से महिला सदस्यों को ऋण का भुगतान करने के नाम पर ले गया लेकिन उसने सिर्फ पांच सदस्यों को ही भुगतान किया बाकी की 5 सदस्यों का भुगतान अपने पास रख कर गबन कर डाला, ना तो उसने बैंक में किश्तें जमा कराई और ना ही पैसे वापस लौटाए। जिस पर मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved