For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119159520
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माहे रमज़ान के पाकीज़ा महीने में अजमेर शहर का हाल बेहाल हो गया है। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह के बाहर कचरा कूड़ा का अंबार नज़र आ रहा है |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 23–25 फरवरी को हनुमंत कथा, शुल्क और फर्जी प्रचार को लेकर बढ़ा विवाद,कथाओं के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है,इनका बागेश्वर धाम सरकार से कोई संबंध नहीं है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डॉक्टरों का ऐतिहासिक कारनामा: भारी मार्बल ट्रॉली से कुचले गए मजदूर को मिला जीवनदान |  Ajmer Breaking News: गुर्जर समाज के अल्टीमेट के बाद चेता प्रशासन, पुलिस ने डूमाड़ा के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ मामले में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Post Views 11

July 22, 2022

शहर जिला कांग्रेस ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर एडीएम सिटी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के अधीन ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को परेशान करने के आरोप में शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन के तमाम जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बाद एडीएम सिटी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को परेशान किए जाने के आरोप लगाते हुए मामले में केंद्र सरकार के विरुद्ध महामहिम राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, संगठन व मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद व अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस शहर जिला निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी के आदेश पर सरकारी एजेंसियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है वह बेहद शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से देश का सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।ऐसे में पूरे देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है और वे इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि केंद्र सरकार को पाबंद किया जाए और इस तरह की कार्रवाइयों पर रोक लगाई जाए। केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स लगातार कार्रवाई कर रही है जिसे रोका जाना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 4-5 दिन लगातार पूछताछ की गई, बावजूद इसके आईडी क्या है कोई सबूत नहीं लगा अब सोनिया गांधी को बुलाकर हैरान परेशान किया जा रहा है जबकि वह पहले से ही काफी बीमार है।पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि कांग्रेसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजनीतिक द्वेषता वश परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आमजन विरोधी नीतियों और कामों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कृत्य किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी गई। महंगाई सुरसा की तरह मुंह फाड़ रही है और यह ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के सहारे विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं जबकि इन्हें जनता की सुध लेनी चाहिए। हमने राष्ट्रपति से मांग की है कि केंद्र सरकार के अधीन जांच एजेंसियों को पाबंद किया जाए साथ ही खाद्य पदार्थों पर लगाई गई 5% जीएसटी को भी तत्काल वापस लिया जाए। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर विधायक मसूदा राकेश पारीक,पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ श्री गोपाल बाहेती, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी , रामस्वरूप चौधरी, ब्रह्मदेव कुमावत, शिव कुमार बंसल, हरि सिंह गुर्जर, बीरम सिंह रावत, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, कमल गंगवाल, शैलेंद्र अग्रवाल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved