Post Views 11
July 22, 2022
देश के सर्वोच्च पद पर देश की 15 वें राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा शुक्रवार सुबह जश्न मनाते हुए अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शानदार आतिशबाजी की गई, इसके बाद मिठाई का वितरण किया गया। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों, मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। जहां बाबासाहेब को नमन कर आतिशबाजी की गई और मिठाई का वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। डॉ प्रियशील हाड़ा ने बताया कि सरल स्वभाव से परिपूर्ण जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध जनजातीय गौरव द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की जीत सही मायनों में देश के गरीबों और जनजातीय वंचितों की आकांक्षा की जीत है। राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड जीत पर पूरा देश और विशेषकर जनजातीय समाज में खासा उत्साह और जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए द्वारा सोच समझकर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत देश के गौरव की जीत है। जिन्हें एनडीए के दलों द्वारा ही नहीं विपक्ष के सांसदों और विधायकों ने भी जमकर वोट दिया और भारी मतान्तरों से उनकी जीत सुनिश्चित की। भारत ने समाज के सबसे वंचित समुदाय की बेटी को देश का प्रथम नागरिक और तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर चुनकर लोकतंत्र की शक्ति का प्रदर्शन किया है। आज पूरा देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं और बधाई दे रहा है पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की दूरगामी सोच थी और वह आश्वस्त थे कि देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी महिला की नियुक्ति अवश्य होगी। इसी का परिणाम रहा कि भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में सभी घटक दलों के साथ विपक्षी दलों से भी उनके पक्ष में मतदान करने का माहौल बनाया। जिसका परिणाम रहा कि पहली बार कई राज्यों में हुई क्रॉस वोटिंग के चलते समीकरण बदल गया और द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीत गई। इस जीत पर उन्हें पूरे देशवासियों की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का बहुत-बहुत आभार। जश्न के मौके पर पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व न्यास सदर धर्मेश जैन, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत,जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा, रमेश सोनी ,भाजयूमो जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, रचित कच्छावा, दिनेश खंडेलवाल सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved