Post Views 11
July 22, 2022
11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को कैडेट्स ने युद्धाभ्यास किया ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन में आयोजित एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को कैडेट्स ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर संत कुमार ने बताया कि कैडेट्स को युद्ध के समय होने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कैडेट्स को कैंप स्थल से दूर जंगल में यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें कैडेट्स ने युद्ध विद्या सीखी। राष्ट्रीय कैडेट कोर के एनसीसी कैडेट्स आर्मी की सेकंड लाइन होने के नाते आवश्यकता पड़ने पर युद्ध कौशल से भलीभांति परिचित हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर कैडेट्स को यह प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें संकेत के माध्यम से अपनी सूचना पहुंचाना, फील्ड सिग्नल क्रेडिट को सेक्शन फॉरमेशन प्लाटून फॉरमेशन फायर अनुशासन फायर आदेश फायर के प्रकार फायर का नियंत्रण रैकी दुश्मन का फायर आने पर कार्यवाही आक्रमण बचाव पेट्रोल्स एंबुश आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल बीपी फर्नांडिस ने बताया कि विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में जमकर भाग लिया है। सभी कैडेट्स को कैंप में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय कैडेट कोर कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबंध है। राष्ट्रीय कैडेट कोर के पाठ्यक्रम में कैडेट्स का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए कैडेट्स के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक, शैक्षणिक प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है। जिससे कैडेट अपना सर्वांगीण विकास कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved