Post Views 21
July 21, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत 5 माह पूर्व दर्ज हुए एक दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। पीड़िता व उसके परिवार जनों ने ग्रामीणों के साथ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के समक्ष प्रस्तुत होकर न्याय नहीं मिलने की सूरत में आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्मी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं जबकि पुलिस सिर्फ उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई करके इतिश्री कर चुकी है। दुष्कर्म के मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया जाना कानून की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच करा कर अवश्य न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved