For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119070378
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण, सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही ,7600 किलो सीज |  Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | 

अजमेर न्यूज़: सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल बांदनवाड़ा के प्रिंसिपल से वेतन मांगने पर मारपीट व अभद्रता का आरोप

Post Views 11

July 21, 2022

टीचर दीक्षा पथरिया ने प्रिंसिपल व उसकी पत्नी के खिलाफ भिनाय पुलिस को दी शिकायत, सुनवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बांदनवाड़ा स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में कार्यरत अध्यापिका दीक्षा पथरिया जब अपना वेतन मांगने स्कूल प्रिंसिपल राम रतन चौधरी के पास पहुंची तो उसने उनके साथ अभद्रता,गाली गलौज और मारपीट कर मंगलसूत्र त्योद लिया,उनके पति कमल पथरिया से भी मारपीट की। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची टीचर दीक्षा पथरिया उसके पति कमल व परिवार जनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।  दीक्षा पथरिया ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल राम रतन चौधरी और उसकी पत्नी के विरुद्ध भिनाय पुलिस को दी गई शिकायत के बावजूद पुलिस उल्टा उन्हीं का पक्ष ले रही है और उन्हें धमका रही है कि मामले में राजीनामा कर लो अन्यथा तुम उसका कुछ नहीं कर पाओगी। ऐसे में उनका मंगलसूत्र छीना गया बदसलूकी की गई, कपड़े फाड़े गए, गाली गलौज मारपीट की गई जबकि उनका कसूर इतना था कि वे अपना मासिक पेमेंट मांगने गई थी। ऐसे में जिला पुलिस अधीक्षक से f.i.r. नंबर 211/2022 और 12 /2022 भिनाय थाना के अंतर्गत मामले में निष्पक्ष जांच करा कर प्रार्थी को राहत दिलाने की अपील की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved