For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119070480
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण, सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही ,7600 किलो सीज |  Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | 

अजमेर न्यूज़: 24 से 28 जुलाई 2022 तक दशम पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा का होगा आयोजन

Post Views 11

July 21, 2022

23 जुलाई की शाम वराह घाट पर सरोवर की पूजा ओर मुख्य मंदिरों के दर्शन के साथ 500 श्रद्धालु करेंगे यात्रा का संकल्प 

धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में एक लंबे समय से काम कर रही धार्मिक संस्था गायत्री शक्तिपीठ कोरोना काल के बाद अब अपनी दसवीं पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा निकालने  जा रही है । श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा पुष्कर के आंचलिक कार्यवाह टी आर शर्मा ने बताया कि पुष्कर तीर्थ के 24 कोसी और 84 कोसी प्रदक्षिणा क्षेत्र के लुप्त होते तीर्थों की खोज, इनके महत्व को उजागर करने, इन स्थानों पर सिर्फ चेतना का संचार करने इनको सुरम्य एवं मूलभूत सुविधा युक्त करने के प्रयास गायत्री परिवार द्वारा 10 वर्षों से किया जा रहा है । पुष्कर तीर्थ क्षेत्र के लगभग 108 गांवों में ग्राम तीर्थ की स्थापना त्रिवेणी देववृक्षों, शक्ति कलश स्थापना, और सभी गांवों में यज्ञ परंपराओं का निर्वाहन करवाया जा रहा है । इस वर्ष की प्रदक्षीणा 23 जुलाई की शाम वराह घाट पर सरोवर पूजन पर वराह मंदिर सहित प्रमुख तीर्थों व मंदिरों के दर्शन के साथ प्रारंभ होगा। कस्बे के प्रमुख वराह मंदिर, अटमटेश्वर मंदिर, ब्रह्मा मंदिर का पद यात्रा के साथ दर्शन होगा । इस यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले गांवों में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे । यात्रा के अंत में 28 जुलाई को सरोवर के ब्रह्म घाट पर जल से पंचामृत के साथ तीर्थराज पुष्कर सरोवर का अभिषेक किया जाएगा । जिसमें प्रदेशभर से गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे । शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बने धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार से मांग भी की जाएगी ।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved