Post Views 31
July 21, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में सिविल डिफेंस एवं एनिमल केयर सोसाइटी ने पुष्कर सरोवर की परिक्रमा मार्ग स्थित महिला मंडल परिसर के पीछे करीब 40 फीट सूखे कुएं में गिरे गाय के बछड़े को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बछड़े के गिरने की सूचना मिलने पर टीम के किशन गोपाल जाट ने सिविल डिफेंस एवं एनिमल केयर सोसायटी के संयुक्त प्रयासों से रस्सी की सहायता से कुएं में उतर कर बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।इस दौरान विदेशी नागरिक मार्क, मुकेश अजमेरा, सुनील उपाध्याय, अमरचंद सांखला, एनिमल केयर सोसाइटी के हेमंत रायता, मोनू रायता, गोविंद पाराशर, सोनू पाराशर, मनीष पाराशर, मोनू पाराशर एवं पशुधन सहायक महेंद्र चौधरी ने भी सहयोग किया। रेस्क्यू को देखने के लिए मौके पर कस्बे वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने संयुक्त प्रयासों के साथ 40 फुट गहरे सूखे कुएं में गिरे गाय के बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसके जीवन की रक्षा की। जिसकी सभी कस्बे वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा करतें हुए टीम का आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद विदेशी पर्यटक मार्क ने भी रेस्क्यूर द्वारा किए गए इस रेस्क्यू की तारीफ करते हुए सभी को थैंक यू कहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved