For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119070543
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर–नागौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। देवनगर पुलिया निर्माण स्थल के पास सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक स्थलों और स्थानीय इलाकों के बाद अब चोर पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है।  सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए विशेष दुआ की जा रही है। |  Ajmer Breaking News: फाल्गुन लक्खी मेले के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल द्वारा 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकली ,5 दिन बाद पहुंचेगी खाटू नगरी  |  Ajmer Breaking News: ब्यावर रोड स्थित दयानंद महाविद्यालय में पुताई का कार्य करते समय मजदूर गिरकर हुआ घायल, बचाने आए ठेकेदार को भी लगी चोट, जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: इबादतों और बरकतों का महीना गुरुवार से शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान माह का पहला रोजा रखा। दिन भर भूख प्यास के बीच इबादत करते हुए शाम को रोजेदारों ने इफ्तारी के साथ पहला रोजा खोला। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान पर चोरों का धावा,मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 40 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण, सॉस फैक्ट्री पर की कार्यवाही ,7600 किलो सीज |  Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | 

अजमेर न्यूज़: एमडीएस यूनिवर्सिटी में  पूर्व कुलपति स्व. प्रो. विजय श्रीमाली की स्मृति में सघन वृक्षारोपण,छात्र नेताओं 101 पौधे लगाने का लिया लक्ष्य 

Post Views 11

July 21, 2022

कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थी से आगे आने का किया आह्वान, यूनिवर्सिटी केंटीन का किया अवलोकन 

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में गुरुवार को  छात्र नेताओं की मौजूदगी में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला के आथित्य में छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। छात्रनेता रोशन गुर्जर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए  यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति स्व. प्रो. विजय श्रीमाली को याद करते हुए कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ करना बहुत सार्थक पहल है। कुलपति शुक्ला ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि सावन के महीने में अधिक से अधिक पेड़ लगाए एव उनपर अपने नाम की पर्ची लगाकर उनकी देखभाल करने का का भी जिम्मा ले। इस अवसर पर कुलपति शुक्ला ने केंटीन का अवलोकन भी किया और केंटीन में छात्र छात्राओं से वार्ता कर केंटीन में ओर सुधार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए छात्रनेता रोशन गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय की केंटीन के आसपास के क्षेत्र में छायादार पेड़ो के पौधे लगाए गए हैं और आगामी दिनों में भी उनके द्वारा वृक्षारोपण का अभियान कैंपस में जारी रहेगा। गुर्जर ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को भी अपने अपने घरों, मोहल्लों, कॉलोनियों व गांवो में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे। वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने पौधा लगा कर किया। इस अवसर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, छात्रनेता रोशन गुर्जर, उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, शाहबाज खान, हेमन्तपाल, सूरज खिंची, विक्की शेखावत, रविन्द्र सिंह राठौड़, विकास सेन, गणपत रावत, शंकर मावता इत्यादि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved