For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118979292
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी की सड़के खड्डों में तब्दील, केसरगंज,स्टेशन रोड, कचहरी रोड़ सहित अन्य मार्गों की सड़कें  ऊंधड़ी 

Post Views 41

July 21, 2022

मानसून की बारिश ने स्मार्ट सिटी के कामों की खोली पोल, शहर की सड़कें हुई गांवों से ज्यादा बदतर

स्मार्ट सिटी के कामों की थोड़ी सी बारिश ने पोल खोल कर रख दी। कुछ समय पहले ही अजमेर के केसरगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड़ पर टूटी-फूटी सड़कों का पेच वर्क किया गया था लेकिन 2 - 3  बारिश ने उन सड़कों को फिर से ऊंधेड़ कर रख दिया। जिससे सड़कों में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए और उन में पानी भर जाता हैं जिसमें वहां से गुजरने वाले वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने स्मार्ट सिटी के घटिया कामों पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कोई काम गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा। अभी कुछ दिन पहले बनाई गई सड़क भी वापस से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिनमें गिरकर कई वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।  लोगों ने आरोप लगाया कि एक तो एलिवेटेड रोड की कछुआ चाल ऊपर से सड़कों का बुरा हाल, अजमेर वासियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ऊपर से कैसरगंज में बाटा तिराहे पर उतारी गई ब्रिज की भुजा से दोनों और मार्ग इतना सकड़ा हो गया है कि पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। आसपास के दुकानदारों का तो जीना ही मुहाल हो गया है, ना तो उनकी दुकान पर कोई ग्राहक आता है और ना ही यहां कोई रुक सकता है क्योंकि जब वाहन ही इतने जाम में फंसे रहते हैं तो ग्राहक कैसे रुक पाएगा। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता दिन भर धूल मिट्टी उड़कर उनकी दुकानों में आती है और बारिश के दिनों में पानी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved