Post Views 11
July 21, 2022
आनासागर झील किनारे बनी चौपाटी पर कुछ समय पूर्व बनाए गए हैंगिंग ब्रिज की हालत दिन पर दिन जीर्ण शीर्ण होती जा रही है। लोहे के एंगिल और उसके बनाए गए बेस पर खड़े पिलर पर टिके हैंगिंग ब्रिज में जगह-जगह जंग लगती जा रही है तो वहीं फर्श भी पानी से गल कर झील में समाता जा रहा है। झील किनारे घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम को जल्द इस हैंगिंग ब्रिज की सुध लेते हुए इसका रखरखाव और मेंटेनेंस कराना चाहिए अन्यथा कभी कोई हादसा हो सकता है। मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक हैंगिंग ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं और झील को निहारते हैं। ज्यादा लोगों का वजन उठाने में अब यह ब्रिज सक्षम नजर नहीं आ रहा। प्रशासन द्वारा इसको बंद करके इसका मेंटेनेंस किया जाना चाहिए, लोगों की आवाजाही पर रोक देनी चाहिए क्योंकि झील का पानी इससे टकरा रहा है और कभी भी ज्यादा बारिश होने पर यह हैंगिंग ब्रिज धराशाई हो सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved