For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118979125
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: जवाहर फाउंडेशन के तत्वाधान में विद्युत विभाग कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान

Post Views 11

July 21, 2022

जवाहर फाउंडेशन के तत्वाधान में बीते साढे 3 साल में 10,000 से अधिक वृक्ष अजमेर जिले में लगाए गए 

दुनिया भर में औद्योगिक विकास के बढ़ने के साथ ही प्रकृति पर पड़ रहे इसके दुष्परिणाम अब आसानी से देखे जा सकते हैं । हालिया दौर में जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा यूरोप इसका एक प्रमुख उदाहरण है । इसी जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए देशभर में विभिन्न स्तरों पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी रिझु झुनझुनवाला की संस्था जवाहर फाउंडेशन के तत्वाधान में बीते साढे 3 सालों में 10,000 से अधिक वृक्ष अजमेर जिले में लगाए जा चुके हैं । गुरुवार को जवाहर फाउंडेशन के तत्वाधान में पुष्कर उपखंड के विद्युत विभाग कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया । जिसमें उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल और तहसीलदार संदीप चौधरी ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के साथ विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया । अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन अजमेर क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एक लंबे अरसे से सेवा कार्य करती आ रही है।  इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय सम्मान समारोह में फाउंडेशन को सम्मानित भी किया है। सेवा कार्यों के इस क्रम में पुष्कर के कार्यकर्ता तारा चंद गहलोत के नेतृत्व में विद्युत विभाग के परिसर में वृक्षारोपण किया गया है। इस दौरान गहलोत ने बताया कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में संस्था द्वारा 1000 पौधे लगाए गए हैं । जिनका रखरखाव संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा समय समय पर किया जाता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अजमेर नगर निगम पार्षद हेमंत जोधा, किशनगढ़ से संदीप जसाना, अभिनव कोठारी, पुष्कर से दामोदर मुखिया, जगदीश कुड़िया, चंद्रशेखर गौड़, आशुतोष शर्मा, आलोक भारद्वाज, रविंद्र नागौरा, गोपाल तिलोनिया, शरद वैष्णव और जितेंद्र गहलोत मौजूद रहे 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved