For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118979210
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा एमबीसी आरक्षण के संरक्षण बाबत कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Post Views 291

July 21, 2022

लंबे संघर्ष के बाद गुर्जर जाति को मिले 5% आरक्षण में भी अन्य जातियों को जोड़ने का विरोध

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति को 13 साल में छह बार आंदोलन करने ओर अपने 72 लोगों की जान गवाने के उपरांत मिले 5% आरक्षण में भी 12 से अधिक जातियों को समाहित करने और इसमें अन्य जातियों को जोड़ने की सरकार की मंशा के खिलाफ गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।आरक्षण संघर्ष समिति की महापंचायत के दौरान सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी, जिसके तहत 21 जुलाई को  आंदोलन का आगाज किया जाना था लेकिन प्रदेश के मौजूदा हालात और स्थिति को मद्देनजर रखते हुए इसे स्थगित किया गया और समिति पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम रिमाइंडर ज्ञापन देकर एमबीसी आरक्षण में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की गुजारिश की गई है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरचंद् हांकला ने बताया कि पंचायत में निर्णय लिया गया था कि मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फिलहाल जिला स्तर पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पूरे प्रदेश स्तर पर धरने प्रदर्शन और आंदोलन होंगे। एमबीसी आरक्षण में हस्तक्षेप ओर छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं कि जायेगी। समिति संरक्षक हरि सिंह गुर्जर ने बताया कि गुर्जरों को मिले 5% आरक्षण में पूर्व में 5 जातियां जोड़ी गई थी इसके बाद 7 जातियां और जोड़ दी गई इस तरह से कुल 12 जातियां तो अभी तक 5% आरक्षण में समाहित की जा चुकी है। सरकार की मंशा और जातियों को भी जोड़ने की है। जिसके खिलाफ गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति आंदोलन का मानस बना रही है। गौरतलब है कि 13 साल में छह बार गुर्जर बनाम सरकार हुए गुर्जर आंदोलन में राजस्थान के 72 लोगों ने अपनी जान गवाई है। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान पिछड़ा वर्ग संशोधन अधिनियम 2019 के तहत गुर्जर सहित पांच अन्य जातियां जिनमें गाड़िया लोहार, बंजारा, रेबारी और राईका को अति पिछड़ा वर्ग में 5% विशेष आरक्षण प्रदान किया गया है। बावजूद इसके अन्य जातियों को भी समाहित किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved