Post Views 11
July 21, 2022
गुरुवार सुबह आनासागर चौपाटी के पास आना सागर झील की सतह पर एक लाश तैरती देख लोगों द्वारा क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एएसआई मोइनुद्दीन ने पहुंचकर सिविल डिफेंस टीम को बुलवाया और लाश को निकलवा कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि मृतक जेएलएन अस्पताल में भर्ती था जहां से वह रोजाना आना सागर झील पर घूमने के लिए आता था । हादसा हुआ या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं उनकी मौजूदगी में शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने मौत पर कोई शक शुबहा जाहिर नहीं किया है, फिर भी जांच का विषय है जांच की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved