For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118979270
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: मोहल्ला विकास एवं सुधार समिति पीपल का कुआं धोला भाटा रोड के लोगों ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात

Post Views 11

July 21, 2022

विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में विद्यालय बचाओ समिति के बैनर तले पीपल का कुआं राजकीय माध्यमिक विद्यालय की मरम्मत की मांग

गुरुवार को दक्षिण विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में मोहल्ला विकास एवं सुधार समिति पीपल का कुआं धोला भाटा रोड के लोगों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीपल का कुआं की जर्जर हालत को देखते हुए बारिश के मौसम में बच्चों की जान को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।  विधायक अनिता भदेल ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीपल का कुआं किराए के भवन में पिछले 80 वर्षों से संचालित हो रहा है, जिसका किराया समय-समय पर मकान मालिक दिल्ली निवासी जीवन लाल दुसाद को दिया जाता रहा लेकिन जीवन लाल दुसाद की मृत्यु के पश्चात उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं है। ऐसे में उक्त किराए के भवन को सरकार अधिकृत करें और उसकी मरम्मत कराकर उसका जीर्णोद्धार कराएं ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राएं सुरक्षित अध्ययन कर सकें। उन्होंने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि उत्तराधिकारी विहीन उक्त भवन व भूमि को सरकार के स्वामित्व में लिया जाए जिससे विद्यालय भवन की मरम्मत व अन्य कार्य कराया जा सके। फिलहाल इस भवन में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के परिजन विद्यालय भवन की जीर्ण शीर्ण हालत को देखते हुए विद्यालय से टीसी ले रहे हैं ताकि वह अपने बच्चों का दाखिला किसी और स्कूल में करा सकें ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 99% छात्र छात्राएं अनुसूचित जाति और निर्धन वर्ग से आते हैं। ऐसे में आस-पास में कोई माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय भी नहीं है, लिहाज़ा इसी विद्यालय को मरम्मत कराकर अध्ययन के लिए अनुकूल बनाया जाए ताकि यहां रहने वाले लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए सहूलियत और सुविधा मिल सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved