Post Views 11
July 20, 2022
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक युवक हाथ में केंची लेकर लोगों और नर्सिंग स्टाफ को मारने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। आखिर युवक ने अपने आपको वार्ड के नर्सिंग कक्ष में बंद कर लिया और वहां फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य सामानों को तोड़ने फोड़ने लगा।आखिर जेएलएन अस्पताल की पुलिस चौकी को सूचना दी गई,जहां से आए पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उपद्रवी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक का जेएलएन अस्पताल में ही चल रहा था वह मानसिक अवसाद में था और उल जलूल हरकतें कर रहा था। वार्ड की सिस्टर द्वारका मीणा और सुमन ने बताया कि वह नर्सिंग कक्ष में घुस गया और ड्रॉज खोलकर गन मांगने लगा। उसके हाथ में पहले से ही केंची थी जिससे वह मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वे दूसरे कक्ष में चली गई और अपने आप को बंद कर लिया। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों के अटेंडेड में भी हड़कंप मच गया और वह इधर-उधर भागने लगे। अटेंडेंट शीतल, प्रेम सिंह, यशोदा और खैरुन्निसा ने बताया कि उपद्रवी युवक हाथ में कैची लेकर लोगों को डरा रहा था। जिसकी वजह से सभी लोग दहशत में आ गए और वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आखिर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया जिसके बाद कहीं जाकर वार्ड में शांति का माहौल कायम हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved