Post Views 11
July 20, 2022
रामगंज थाना अंतर्गत धोखाधड़ी और गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। सब इंस्पेक्टर देवा लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलमपुर निवासी संपत सिंह रावत ने न्यायालय के जरिए इस्तगासे से थाने पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें बताया कि वर्ष 2008 में उसने 1लाख 35000 रुपये में चंपालाल से एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर उसने मकान निर्मित कर लिया और तब से वही रह रहा है लेकिन अप्रार्थी चंपालाल ने अभी तक उसके प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई ऊपर से चंपालाल ने सिविल न्यायालय में उसके खिलाफ उल्टा केस दर्ज करा दिया और उसे परेशान कर रहा है। जिस पर प्रकरण संख्या 335 / 22 आईपीसी की धारा 420,415, 467, 471 और 120 बी में दर्ज कर देवालाल सब इंस्पेक्टर द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। वही सब इंस्पेक्टर देवा लाल ने बताया कि गुरुकुल बडल्या में पढ़ने वाली छात्रा 18 जुलाई को सुबह स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी जिस पर उसके पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई है। मामले में प्रकरण संख्या 336 / 22 आईपीसी की धारा 363, 342 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved