Post Views 11
July 20, 2022
अलवर गेट थाना अंतर्गत परिवादी मनोज सिंह राठौड़ ने 18 जुलाई को थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के अंदर मेन गेट का कुंडा खोल कर अज्ञात चोर उनकी महंगी साइकिल चुरा कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो चोरी का आरोपी उसमें दिखाई दे गया। जिसके बाद कॉन्स्टेबल बृजलाल और संतोष ने अथक प्रयासों से मुलजिम को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली। पकड़ा गया चोर धाननाड़ी चौराहा विकास मार्ग निवासी खेमचंद उर्फ गोलू है जिस ने पूछताछ में 10 जुलाई को चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। इसके बाद उसके घर से पुलिस ने 12 साइकिलें और बरामद की हैं, जिन्हें 102 सीआरपीसी में जप्त किया गया है। अलवर गेट थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद की गई साइकिल भी चोरी की प्रतीत हो रही हैं क्योंकि सभी महंगी साइकिलें हैं। जिन्हें शायद चोर ने चुराया है। जिस बारे में उसे रिमांड पर लिया गया, जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved