For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118934024
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: सैंट एंसेल्म स्कूल के छात्र उद्धव शर्मा के साथ अंग्रेजी की बुक नहीं लाने पर मारपीट करने वाले शिक्षक के विरुद्ध पुलिस कर रही है कार्यवाही

Post Views 11

July 20, 2022

आरोपी टीचर विपिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित छात्र के परिजनों के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मिले स्कूल के प्रिंसिपल से

केसर बाग पुलिस चौकी के पास रहने वाले विशाल शर्मा ने अपने भतीजे सेंट एंसेल्म स्कूल की कक्षा 7 में पढ़ने वाले उद्धव शर्मा के साथ अंग्रेजी की बुक नहीं लाने पर टीचर विपिन द्वारा बेरहमी के साथ की गई मारपीट के विरुद्ध क्लॉक टावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक उपनिरीक्षक दयानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टीचर विपिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 व 84 किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही विप्र सेना के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को सेंट एंसेल्म स्कूल प्रिंसिपल फादर नेल्सन से मुलाकात कर उन्हें घटना के बारे में जानकारी देते हुए आरोपी टीचर के खिलाफ स्कूल स्तर पर विभागीय कार्यवाही करते हुए उसे स्कूल से निष्कासित किए जाने की मांग की गई। विप्र सेना के साथ विभिन्न छात्रों के अभिभावक भी फादर नेल्सन से मिले और उन्हें स्कूल में टीचर द्वारा दी जा रही प्रताड़ना के बारे में अवगत करवाया, विप्र सेना के प्रवक्ता नरेश मुद्गल अभिभावक जय गोयल और पीड़ित छात्र के अभिभावक विशाल शर्मा ने बताया कि यदि 7 दिन में उक्त आरोपी टीचर के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो स्कूल में उग्र आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। वही स्कूल प्रिंसिपल फादर नेल्सन ने बताया कि उन्हें भी प्रकरण की जानकारी मीडिया के माध्यम से पता चली है जिसके बाद से आरोपी शिक्षक विपिन स्कूल से चले गए और वह आज भी स्कूल नहीं आए हैं। उनके विरुद्ध प्रकरण की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उचित और अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी टीचर को स्कूल में किसी भी बच्चे के साथ निर्ममता और बर्बरता करने की कोई छूट नहीं है जो ऐसा करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वे बिना भय के अपने बच्चों को स्कूल भेजें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved