Post Views 11
July 20, 2022
विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर अजमेर नगर निगम और अजमेर शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान में भारत में पहली बार एक अनोखा और अनूठा आयोजन किया जा रहा है जिसमें 19 जुलाई की शाम 7:00 से 20 जुलाई शाम 7:00 बजे तक 24 घंटे अनवरत शतरंज खेला जा रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन रीजनल कॉलेज आना सागर नई चौपाटी पर किया गया जिसका उद्घाटन निगम महापौर ब्रिज लताड़ा और उपमहापौर नीरज जैन के आतिथ्य में किया गया। जिसके अंतर्गत अजमेर वासी लगातार 24 घंटे शतरंज खेल कर अपने अजमेर का मान बढ़ा रहे हैं। जिला शतरंज संघ के सचिव नरसिंह दत्त दाधीच ने बताया कि विश्व शतरंज दिवस पर अजमेर खेलेगा 24 घंटे की थीम पर अजमेर की नई चौपाटी पर 50 शतरंज के बोर्ड पर 100 प्रतिभागी एक साथ शतरंज खेलेंगे इसके बाद शतरंज की चार टेबल लगेगी जिसमें अजमेर शहर का कोई प्रतिभागी आकर शतरंज खेल सकता है और वहां पर उपस्थित अन्य प्रतिभागी को हराकर इनाम जीत सकता है। यह शतरंज का कंपटीशन लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा जो कि 19 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को शतरंज के इंटरनेशनल नियमों से अवगत कराया जाएगा। ऑल इन वन योगा केन्द्र के महेन्द्र मंडार ने बताया कि इस कार्यक्रम में सतलुज के विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी के साथ-साथ सतरंगी मारो की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी पंजाब फिटनेस के बलविंदर सिंह ने बताया कि 24 घंटे चलने वाले कार्यक्रम में अजमेर की विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी पुस्तक प्रदर्शनी अवलोकन के साथ-साथ प्रतिभागी के रूप में भाग लें सकेंगे। इस मौके पर कमर अब्बास जरनल सिंह,दीपक सिंह राठौड,चंद्रभान प्रजापति, मुकेश मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved