Post Views 11
July 20, 2022
हनुमान विहार बीके कॉल नगर पुष्कर रोड पर रहने वाले भगवान दास साहू के 22 वर्षीय बेटे सुजल साहू लंदन में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले 2 साल से वह लंदन में ही है कल शाम कुछ दोस्तों के साथ सुजल साहू समुद्र तट के ब्रिज पर घूम रहे थे तभी समुद्र की लहरों में सुजल साहू गुम हो गया। जिसके बाद उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लंदन पुलिस और समुद्र सुरक्षा कोस्ट उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं परिजनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि एंजिला पुश्किन यूनिवर्सिटी कैंब्रिज में अध्यनरत उनके पुत्र सुजल की एम्बेसी से कोई सूचना प्राप्त करें या फिर यहां से किसी परिजन को वहां भेजने की व्यवस्था करें।
घर के सभी लोग परेशान हैं पांच दोस्त तो वापस आ गए जबकि सुजल साहू का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जिला कलेक्टर से मांग की है कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनके पुत्र सुजल साहू को ढूंढने और उस के संदर्भ में अति शीघ्र सूचना उपलब्ध करवाएं या परिवार के किसी सदस्य को वहां भेजने की व्यवस्था कराएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved