For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118933946
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: मंगलवार रात हुई मूसलाधार बरसात से तीर्थ नगरी हुई तरबतर

Post Views 11

July 20, 2022

सिवरेज का गंदा पानी पहुंचा सरोवर में तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी, स्ट्रोम ड्रेनेज सिस्टम का बजट आवंटित होने के बाद भी नहीं हुआ  काम

तीर्थ नगरी पुष्कर में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से एक तरफ जहां पुष्कर सरोवर में 4 फुट पानी की आवक हुई तो वही कस्बे की निचली बस्तियों में पानी भर गया । दुकानों और घरों में पानी घुस जाने से कस्बेवासियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा । कई इलाकों में अल सुबह तक पानी भरा रहा । जिससे कस्बे के गुरुद्वारा रोड, वराह घाट, पटवारी गली, मिश्रो का मोहल्ला, पुराना रंगजी मंदिर, सावित्री मोहल्ला, और परिक्रमा मार्ग में जलभराव के चलते आवाजाही प्रभावित हुई । वही दूसरी ओर हिन्दू आस्थाओ के सबसे पुरातन तीर्थ पुष्कर सरोवर में पानी की आवक से स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के चहरे खिले नज़र आये ।
 भारी बारिश की वजह से पालिका के अधीन सीवरेज व्यवस्था भी चौपट हो गई । जगह जगह सीवरेज के चेंबर से गंदा पानी निकलकर सरोवर में बह गया । जिसको लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है । स्थानीय तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में बरसाती पानी के रोकथाम के पहले चरण के लिए बजट पारित कर दिया है तो ऐसे में महीनों बीत जाने के बावजूद आखिर काम क्यों नहीं शुरू हो रहा है । सरोवर में बरसाती पानी के साथ गंदे पानी की आवक से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है । ऐसे में प्रशासनिक शिथिलता के कारण अब तक पुष्कर की इस ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं हो पाया है । 
गौरतलब है कि प्रदेश की गहलोत सरकार के हालिया बजट भाषण के दौरान करीब 10 करोड़ की लागत से स्ट्रोम ड्रेनेज सिस्टम के पहले चरण के कार्य हेतु बजट भी प्रस्तावित कर दिया गया है । जिसको लेकर अजमेर विकास प्राधिकरण को निविदाएं निकालनी थी । बजट घोषणा के महीनों बीत जाने के बावजूद भी धरातल पर कोई काम होता नजर नहीं आ रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved