Post Views 11
July 20, 2022
हरीभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य बी ब्लॉक राधा विहार विकास समिति के अध्यक्ष संजय लड्ढा के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर अंशदीप,नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार और महापौर बृजलता हाड़ा को ज्ञापन सौंपकर राधा विहार हरीभाऊ उपाध्याय नगर बी ब्लॉक के कचरा डिपो और उसके आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में फैले कचरे और गंदगी से पैदा हो रही बीमारियों की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द वहां सफाई करा कर कचरा डिपो अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है।अध्यक्ष संजय लड्ढा ने बताया कि राधा विहार कॉलोनी हरिभाऊ उपाध्याय नगर बी ब्लॉक और स्मार्ट सिटी के रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के पास स्थित कचरा डिपो और उसके पास 1 किलोमीटर तक गंदगी और कीचड़ में मरे हुए जानवरों की बदबू के कारण कॉलोनी वासियों का जीना दूभर हो गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में यह चांद में दाग के समान एक और दाग है। जिसकी ओर नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। यहां कचरे और गंदगी में मरे हुए जानवरों की बदबू से बीमारियां पनप रही है। लिहाज़ा कचरा डिपो को यहां से हटाया जाए।वहीं वार्ड 3 की पार्षद प्रतिभा पाराशर और क्षेत्रवासी चेताली भट्टाचार्य एकता जैन आदि ने बताया कि कॉलोनी के बीच बनाए गए इस कचरा डिपो से वहां रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर और नगर निगम के ऑटो टीपर द्वारा यहां कचरा डाल दिया जाता है, लेकिन उसके बाद कचरा उठाया नहीं जाता। जिससे कचरा बीनने वाले लोग यहां आते हैं और आए दिन चोरी चकारी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वही जानवरों द्वारा कचरा दूर-दूर तक फैला दिया जाता है। समय पर कचरा नहीं उठने से बीमारियां पैदा हो रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर और महापौर को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि इस कचरा डिपो को जल्द से जल्द यहां से हटाया जाए अन्यथा कॉलोनी वासी धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved