Post Views 11
July 20, 2022
दरगाह के मुख्य द्वार से 17 जून को भड़काऊ नारेबाजी और भाषण बाजी के आरोप में फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आए गौहर चिश्ती को पुलिस और जांच एजेंसियों ने 7 दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे जहां लगातार पूछताछ की जा रही है वहीं उसके सहयोगियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। बुधवार को जिला पुलिस भारी सुरक्षा के बीच गौहर चिश्ती को उसके खादिम मोहल्ला स्थित घर लेकर पहुंची जंहा उसकी मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके घर से कुछ जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान भी कब्जे में लिया है, जिसकी जांच की जाएगी। वही रिमांड के दौरान गौहर चिश्ती ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, लेकिन फिलहाल जांच जारी होने की वजह से पुलिस उसकी मीडिया रिपोर्ट नहीं दे रही। 22 जुलाई को गौहर चिश्ती की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद एनआईए के अधिकारी उससे पूछताछ कर सकते हैं। गौरतलब है कि आरोपी गौहर चिश्ती, फकर जमाली, मोईन, ताजिम सिद्धकी, रियाज हसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 302, 117, 143, 149, 188, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। गौहर चिश्ती 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है। जबकि अन्य आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। बुधवार को डिप्टी एसपी रामअवतार, दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार सहित कई थानों का जाब्ता सुरक्षा के बीच गौहर चिश्ती को उसके खादिम मोहल्ला स्थित निवास लेकर पहुंचे थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved