Post Views 11
July 20, 2022
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में महाविद्यालय परिसर की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर प्राचार्य कक्ष के बाहर ज्ञापन चस्पा किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचे जहां पर बहुत देर इंतजार करने के बाद प्राचार्य के नहीं आने पर ज्ञापन को प्राचार्य कक्ष के दरवाजे पर चिपकाया गया। इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि आज एबीवीपी के कार्यकर्ता ज्ञापन देने आए। प्राचार्य के नहीं होने पर पाँच सूत्रीय मांगों के ज्ञापन को दरवाजे पर चस्पा किया। जिसमें मांग की गई कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णत ऑनलाइन की जाए। दूसरा राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह अजमेर में भी इवनिंग बैच शुरू किया जाए। गर्ल्स कॉमन रूम की साफ सफाई करवा कर उसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। परीक्षा के 15-20 दिन पहले टाइम टेबल जारी किया जाए और मूट कोर्ट में सत्र प्रारंभ होने से पूर्व प्रोजेक्टर लगवाया जाए। उक्त पांचों मांगों को नहीं मानने पर एबीवीपी उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर छात्र नेता बंटी गुर्जर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सेन, अनूप पारचे, रामदेव प्रजापत, हरिगोविंद रायका, अमित पुरोहित, चेतन चौहान, चंचल जैन, लोकेंद्र सिंह हरसोर, रानी कंडारा, मोहन यादव, आरती जोड़, विक्रम सिंह, अनिल गुर्जर, मानवी, नीलेश साहू, इमरान खान, मधु, श्वेता, ऋषि, रवि, तेजस्विनी आदि कार्यकर्ता और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय में रीट परीक्षा होने के कारण अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 जुलाई से 25 जुलाई की अवधि को छोड़कर प्रवेश नवीनीकरण आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 29 जुलाई की गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved