Post Views 11
July 20, 2022
शहर के रामद्वारा में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से गोपालराम महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग को प्रशस्त करने में मानव को आस्तिक होना पड़ेगा। समय के साथ सामाजिक परिवेश में बहुत बदलाव हो रहा है। इसलिए धर्म के प्रति जागृति जरुरी है, ताकि हम संस्कृति को बचाए रख सके। गोपालराम महाराज ने कहा कि राम के भक्त पर शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए जब भी मौका मिले, राम नाम का जप करते रहना चाहिए। कथा में पधारे अर्जुनराम महाराज ने कहा कि सावन में शिव का अधिक महत्व है। भोलेनाथ के अनुष्ठान से हमे मन चाह फल की प्राप्ति होती है। सभी को सावन में शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया गया। इस उपलक्ष्य पर उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमे यजमान परिवार के सदस्यों ने शिव-पार्वती का रूप धरकर कथा में विवाह का सजीव चित्रण किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved