For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118849198
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्र जिंदा हैं हुतात्म क्रांतिकारीयों के बलिदानों के बल पर-पृथ्वी सिंह

Post Views 11

July 20, 2022

मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण किया

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के कार्यकर्ताओं ने ब्यावर परियोजना प्रमुख लक्ष्मीनारायण एवं सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा के तत्वावधान में मंगलवार को वीर शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया। ब्यावर परियोजना सहप्रमुख पृथ्वी सिंह भोजपुरा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 34 वीं बंगाल नेटिव इंफेंट्री का सिपाही नम्बर 1446 जिसने प्रथम भारतीय स्वाधीनता की पहली गोली देश धर्म की रक्षा के लिये चलाई थी। मंगल पांडे का जन्म 17 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश  के बालियाँ जिले के नगवा ग्राम में धर्म निष्ठ परिवार में हुआ। वे 22 वर्ष की आयु में 1849 को ईस्ट इंडिया कम्पनी की बंगाल नेटिव इंफेंट्री में भर्ती हुए । अंग्रेजों की दासता के विरुद्ध 29 मार्च 1857 रविवार की शांत दोपहर को मंगल पांडे ने लेफ़्टिनेंट बीएच बो के सीने में अपनी ब्राउन बीज़ राइफ़ल की गोली उतार कर 1857 की महान क्रांति का सूत्रपात किया। इसके लिये उन्हें 8 अप्रैल 1857 को बैरकपुर की छावनी में फाँसी पर चढ़ाया गया। हमें याद रखना चाहिए आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल उठाये नहीं मिली हैं। राष्ट्र ज़िंदा हैं हुतात्म क्रांतिकारियों के बलिदानों के बल पर। इस अवसर पर पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के युवा प्रमुख विक्रान्त सिंह रावत, चौहान सेना प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह राजियावास, रावत कमांडो फ़ोर्स प्रदेश संगठन मंत्री सुनील सिंह अतितमण्ड, धर्म प्रसार जिला सहप्रमुख महेन्द्र सिसोदिया, अभिमन्यु सिंह क़ानूजा, कालू सिंह नंगपुरा, चन्द्रवीर सिंह शिवनगरी, सुरेंद्र राठौड़, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह चौहान रावला का बाड़िया,अम्बेडकर सेना के मुकेश जोधावत, कपिल बोयत, सुनील फुलवारी, सज्जन सिंह चौहान, प्रदीप सिंह कड़ीवाल, ऋषि सिंह, शेर सिंह, राजेश गुर्जर, टोनी सिंह, गुलाब सिंह, मदन सिंह वार्डपंच आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved