Post Views 11
July 20, 2022
रावत सेना के संस्थापक महेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को पी.एफ.आई. संगठन के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए में ब्यावर में पी.एफ.आई. द्वारा निकाले गये मौन जुलूस में विवादास्पद एवं भडक़ाऊ नारे लगाने वाले उन्मादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रावत नें बताया कि ब्यावर में पी एफ आई के तथाकथित मौन जलूस में शहर ओर प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की नियत से अराजक तत्वों ने विवादास्पद नारे लगाये उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कि विडियो में नारे लगाते हुए युवकों की पहचान कर ली गई है। उसके बावजूद उन्मादी युवकों के खिलाफ कार्यवाही ना करना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। भाजपा नेता एडवोकेट विनोद खाटवा ने कहा अमन चैन के शहर ब्यावर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले उन्मादी तत्व खुले आम घूम रहे है। प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई करें। उपखंड कार्यालय पर रावत सेना के अनैक कार्यकर्ता मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved