For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118849245
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: निकासी के अभाव में कई क्षैत्रो में बरसाती पानी हुआ जाम

Post Views 11

July 20, 2022

सफाई व्यवस्था की पोल खुली, आमजन हुए परेशान

शहर में मंगलवार को हुई बारिश से चारो तरफ पानी-पानी हो गया, जिससे आवागमन में आमजन को खासी परेशानी हुई। तेज वर्षा से नाले भर गए और मुख्य मार्ग पर पानी बहने लगा, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मुख्य बाजार में सडक़ से ऊपर नाले बन जाने से व्यापारियों को खासी दिक्कत हुई। गोदावरी स्कूल क्षेत्र में दुकानों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे व्यापारियों में निकाय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। शहर में तेज बारिश से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। मूसलाधार बारिश से नाले जाम हो गए और गंदा पानी सडक़ो पर बहने लगा। मुख्य मार्गों में कई जगह तो गंदगी भी रोड़ पर फेल गई। शहर में मुख्य मार्ग को सुंदर तैयार कर गौरव पथ नाम दिया गया मगर बारिश के पानी से गौरव पथ बैठ गया। सतपुलिया पर इस पथ में जगह-जगह वर्षा जल भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई, कुछ वाहन चालक गिरते गिरते बचे। शहर के बाहरी हिस्सा में 20 साल से अधिक समय से कॉलोनियां बसी है, मगर मूलभूत सुविधा के अभाव में हर साल पानी भर जाता है। शहर के देलवाड़ा रोड़ कृष्णा कॉलोनी में बारिश का पानी भर गया। क्षैत्रवासी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि 25 साल से रहने के बावजूद को ध्यान नही देता। बस चुनाव में वोट मांगने के समय जनप्रतिनिधि आते है। तेज बारिश के दौरान प्रताप नगर में विद्युत पोल से एक गाय को करंट लग गया। जिससे अचेत हो गई। क्षेत्र के लोगो ने तुरंत गौ सेवको को सूचना दी और मौके पर ही उपचार दिया गया, जिससे गाय की जान बच गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved