For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118849242
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सर्द मौसम पर सक्षम राजस्थान संस्था द्वारा पुष्कर क्षेत्र में जरूरतमंद एवं असहाय  दिव्यांग बच्चों एवं लोगों को कंबल एवं गर्म जैकेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा नगरी पुष्कर में बढ़ती चोरियां, मंदिरों से लेकर मार्गों तक वारदातें — पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बुलेट बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों से 2 बुलेट की बरामद, |  Ajmer Breaking News: 16वीं श्री खाटू श्याम निशान पदयात्रा 20 फरवरी को खाटू नगरी के लिए अजमेर से करेगी कूच  |  Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, मण्डल की न्याय के मंदिर के रूप में गरिमा बनाए रखना बार एवं बैंच की साझी जिम्मेदारी- श्री वी. श्रीनिवास |  Ajmer Breaking News: माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: डुमाड़ा पूर्व सरपंच गोविंदराम गुर्जर की दौराने इलाज देर रात हुई मृत्यु, पूर्व सरपंच की मृत्यु के समाचार के बाद गांव में छाई शोक की लहर, ग्रामीण और परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पर दिया धरना |  Ajmer Breaking News: पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी मिलने की संभावना |  Ajmer Breaking News: बिहार की पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे ख्वाजा के दरबार, शुकराना चादर पेश कर मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: पठानकोट आर्मी में काम करने वाले अधिकारी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला, इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का लालच देकर साढ़े 13 लाख रुपए का हुआ फ्रॉड, | 

अजमेर न्यूज़: विप्र सेना अजमेर के द्वितीय स्थापना दिवस पर किये कई सेवा कार्य

Post Views 31

July 19, 2022

40 ब्राह्मण जनों को ISI मार्का हेलमेट व 4 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन की भेंट

विप्र सेना अजमेर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर कोतवाली थाने के पास स्थित राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीओ नॉर्थ छवी शर्मा और सीआई सर्वेश्वर मिश्रा, निरीक्षक अनिल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के 40 बंधुओं को ISI मार्का हेलमेट वितरित किया तो वही ब्राह्मण समाज की आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की जरूरतमंद 4 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। इस मौके पर आयोजित समारोह का शुभारंभ शिव मंदिर प्रांगण में दो बेलपत्र और एक तुलसी के पौधे को लगाकर किया गया। विप्र सेना के प्रवक्ता नरेश मुद्गल ने बताया कि हमें गर्व है कि विप्र सेना द्वारा 2 साल में अनेक पुनीत कार्य किए गए और आज 2 साल सफलता के साथ पूर्ण करने पर स्थापना दिवस समारोह भी शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इसी कड़ी में आगामी 24 जुलाई को दाधीच वाटिका में एक मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विप्र सेना के संरक्षक राजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहारा, संयोजक लोकेश मिश्रा, शहर अध्यक्ष अंकित गॉड, प्रवक्ता नरेश मुद्गल, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष तुषार उपाध्याय, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर झा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved