Post Views 11
July 19, 2022
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप अजमेर जिले के पुष्कर कस्बे में प्रशासन शहरों के संग अभियान का द्वितीय चरण एक बार फिर से शुरु हो गया। इसी के तहत कस्बे के अंबेडकर भवन में अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है । मंगलवार को जिला कलेक्टर अंशदीप ने पुष्कर पहुंच कर उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल और पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत के मार्गदर्शन में चल रहे शिविर का जायजा लिया। जिला कलेक्टर अंशदीप ने कस्बे की कच्ची बस्तियों को पट्टा वितरण के संबंध में जानकारियां जुटाई। कलेक्टर अंशदीप ने कहा कि पुष्कर नगर पालिका प्रदेश में विशेष महत्व रखती है। पालिका क्षेत्र में लगभग 1200 लोगों को कच्ची बस्ती और करीब 600 लोगों को शहरी क्षेत्र में पट्टा वितरण किया जाना है । इसको लेकर पालिका द्वारा शिविर लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से पट्टा वितरण को लेकर यदि प्रदेश की सरकार की ओर से शिथिलता मिलती है तो पुष्कर कस्बे के 12 सौ परिवारों को पट्टा वितरण किया जाएगा । जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वही पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने बताया कि पट्टा वितरण को लेकर पालिका द्वारा मौका स्थिति का जायजा लेकर सर्वे किया जा रहा है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार राज्य सरकार की गाइड लाइंस के अनुरुप पट्टा वितरण किया जाएगा। इस दौरान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पार्षद ओम प्रकाश डोल्या, टीकम शर्मा, रोहन बाकोलिया, मुकेश कुमावत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved