Post Views 71
July 17, 2022
भौतिकवादी युग में जहां कंक्रीट के जंगल पनपते जा रहे हैं वहीं प्राकृतिक जंगल धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं । ऐसे में पेड़ों की घटती तादाद मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है। बीते सालों में कोरोना जैसी महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी को लेकर देश और दुनिया में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सघन वृक्षारोपण और पौधारोपण की महती आवश्यकता जताई गई। जिसे लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और संगठनों द्वारा मानसून के दौरान वृक्षारोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्या विहार विकास समिति कायड़ रोड घुघरा में समिति पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर बनाए गए बगीचे में आज लगभग 100 छायादार व फलदार पौधे मय ट्रीगार्ड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत समिति के अमित भंसाली के आथित्य में क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने पौधारोपण कर प्रत्येक पौधे की सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved