Post Views 121
July 17, 2022
गंज थाना अंतर्गत न्यू गीता कॉलोनी नरसिंहपुरा फाई सागर रोड पर 16 जुलाई की अलसुबह दो मकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर कुल आठ मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक आकाश सिंह ने बताया कि अल सुबह 5:00 बजे जब वह उठे तो सिराहने रखे मोबाइल नहीं मिले, इसके बाद दूसरे कमरे में रखे दूसरे मोबाइलों को भी चेक किया तो वह भी नदारद थे। वही चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे ₹9000 रुपये और पेंट की जेब में रखे ₹6000 रुपये कुल ₹15000 की नकदी भी चुरा ली। वहीं पड़ोस के मकान में रहने वाली शिवानी के मकान से भी चार मोबाइल चोरी हुए हैं। शातिर चोरों ने दोनों ही घरों में मोबाइल और नगदी को ही निशाना बनाया है इसके अलावा किसी और चीज को छेड़ा तक नहीं। बहरहाल गंज थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई जहां से आए पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved