Post Views 11
July 17, 2022
ब्यावर कौर कमेटी द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता गजराज आचार्य, मुकेश सोनी, आनन्द सोनी, देवेन्द्र जटिया, सूरज मेघवंशी, श्रवण कुमावत, राधेश्याम भट्ट, लोचन प्रकाश, मुकेश गोयर, चेतन भट्ट, विशाल माथुर, सागर परिहार सहित अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ ने डॉक्टर श्रुति चोधरी के स्थानातंरण को निरस्त करवाने सहित 20 डॉक्टर्स, 30 नर्सिंग ऑफिसर्स के रिक्त पदों पर तुरन्त नियुक्ति एवं अन्य संसाधनों को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर तीसरे दिन पर धरना दिया। सरकार को ध्यानाकर्षण करने हेतु कौर कमेटी ने रचनात्मक गतिविधि के रूप में ब्लड बैंक में 11 कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान करवाया गया। आंदोलन शांतिपूर्ण चलाने व सरकार को हर तरह से सहयोग करने के लिए कौर कमेटी ने यह निर्णय किया हैं जो हर दिन नए रूप में करते रहेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved