Post Views 11
July 17, 2022
जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदस्यों के समक्ष पिछले साल के आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। इसके बाद नए अध्यक्ष का चयन किया गया। सर्वसम्मति से कौशलकिशोर जांगिड़ को ब्यावर डीजे साउंड एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
एसोसिएशन सदस्य नरेश शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में सर्वसम्मति से कई फैसले लिए हैं। यह तय किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रात 10 बजे बाद डीजे नहीं बजाएंगे। एसोसिएशन के लिए अन्य कई नियम बनाकर कठोरता से पालना करने का निर्णय भी लिया। इस दौरान सत्यनारायण देवड़ा, नरेश शर्मा, रोहित भट्ट, अगस्टिन सिंह, कमल जूनवाल, दीपक गहलोत, मुकेश भाटी, देव भाटी, अनिल साहू, मनीष टांक, दर्शन सोनी, मुकेश सोलंकी, इमाम, गोल्डी, अंकित, शरद, जयंत सोलंकी, राजेश गहलोत, दिनेश पंवार, ओमप्रकाश, रवि, दिनेश व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved