Post Views 11
July 17, 2022
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित कराया जा रहा है। इसके तहत जवाजा ब्लॉक में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक का प्रशिक्षण शिविर का तृतीय चरण दिनांक 11 जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2022 तक राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अजमेर की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर प्रभारी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहां की कि इस शिविर में संख्या ज्ञान बुनियादी शिक्षा एवं आंगनबाड़ी से जुड़े छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 1 व 2 की छात्रों को खेल खेल एवं पोस्टर आदि बनाकर संख्या ज्ञान कराना एवं अक्षर ज्ञान कराना की विधाओं का प्रशिक्षण गहनता से दिया गया एव कोरोना काल में रह गई कमियों को किस प्रकार दूर किया जाए के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया इन 6 दिनों में प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग अपने अपने विद्यालय में अपने विद्यार्थियों की सिखाने में करें। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र ने अपने संबोधन में शिविर में किसी भी प्रकार की समस्या मैं हो इसके लिए सारी सभी व्यवस्थाएं की गई है प्रशिक्षण प्राप्त कर इससे अपने जीवन में उतारे एवं अपने छात्रों को इन विधाओं के माध्यम से अध्ययन कराएं। इस शिविर में मास्टर ट्रेलर रमेश गुरु विजयलक्ष्मी जैन परमेश्वर प्रजापति गोपाल शर्मा दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया। शिविर के समापन के अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र ने निरीक्षण एवं संबलन प्रदान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved