Post Views 11
July 17, 2022
नगर परिषद आयुक्त रणजीत सिंह गोदारा के निर्देशानुसार शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में कार्यवाही कर दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग नही करने के लिए राज्य सरकार की गाइड लाइन का पालन करवाया। कार्रवाई के दौरान दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई जानेपर पॉलीथीन को जब्त कर दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चालान कार्रवाई में 5 हजार रुपये वसूले गए। परिषद इंस्पेक्टर केसी मीणा ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी। जिन दुकानदारो के पास प्रतिबंधित पॉलीथीन पाई गई तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में इंस्पेक्टर केसी मीणा, जमादार दुलीचंद सांगेला, अशोक लखन, रोबिन घारू, वाहन चालक ऋषि राज आदि कर्मचारी मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved