For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118259729
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    |  Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: उदयपुर हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा हाई सिक्योरिटी जेल

Post Views 11

July 16, 2022

एनआईए ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जयपुर कोर्ट में किया था पेश, जहां से तीनों को किया जे सी

उदयपुर में कन्हैयालाल साहू हत्याकांड मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने शनिवार को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया। एनआईए के अधिकारियों ने गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी, फरहान मोहम्मद को आज चार दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जयपुर कोर्ट में पेश किया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि उनकी तीनों से पूछताछ फ़िलहाल खत्म हो चुकी है। यदि आगे इन तीनों सहित अन्य के खिलाफ कोई सबूत मिलते हैं या पूछताछ की जरूरत होगी तो वह दोबारा से इन्हें रिमांड पर ले सकते हैं। बंद कमरे में जज ने तीनों आरोपियों और एनआईए के अधिकारियों को दलीलों को सुना। वहीं अन्य आरोपियों में आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम, मोहसिन खान पहले से हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में ज्यूडिशियल कस्टडी में है। पुलिस भारी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को लेकर अजमेर जयपुर रोड स्थित हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची जहां होने जेल में दाखिल किया गया। एनआईए की पूछताछ खत्म होने के बाद अब राजस्थान पुलिस जांच करेगी।राजस्थान पुलिस ने कन्हैया की हत्या करने और प्लान बनाने वालों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। राजस्थान पुलिस इस मामले एनआईए के साथ-साथ जांच कर रही थी। इस मामले की जांच एडिशनल एसपी एसओजी को दी गई थी। एसओजी हत्याकांड को लेकर अपनी जांच डायरी जल्द कोर्ट में पेश करेगी। जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिल सके। हालांकि अभी तक एनआईए ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को अपनी सुरक्षा में रखा हुआ है। ऐसे में आगे एटीएस एसओजी कैसे उन्हे कोर्ट के सामने पेश करती है यह देखना होगा। सूत्रो की माने तो एनआईए की पूछताछ के बाद अब एटीएस भी इन सातों आरोपियों से कोर्ट के आदेश के बाद पूछताछ कर सकती है। इन आरोपियों से हत्याकांड को लेकर राजस्थान पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं आतंकी गतिविधियों को देखते हुए एनआईए इन से 20 दिन से अधिक पूछताछ कर चुकी है। लेकिन राजस्थान एटीएस ने इन सातों आरोपियों से पूछताछ नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है। इन आरोपियों को जल्द एटीएस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved