For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118259727
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    |  Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिविजनल कमिश्नर और कलेक्टर के साथ किया संवाद

Post Views 11

July 16, 2022

रीट परीक्षा की तैयारियों के साथ प्रशासन शहरों के संग अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की समीक्षा

शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र के डीओआईटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा जिले के डिविजनल कमिश्नर और जिला कलेक्टर के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों से रूबरू हुई और विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जानकारी देते हुए संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने बताया कि मुख्य सचिव ने संभाग स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रीट परीक्षाओं को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की उन्होंने बताया कि रीट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है, परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक लाने ले जाने और उनके ठहरने की व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली गई है, हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य सचिव महोदया ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए, इसके अलावा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप भूमि आवंटन को लेकर भी निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन के मुद्दों पर 31 जुलाई तक भूमि आवंटन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। मेहरा ने बताया कि 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अब तक 10 लाख लोगों द्वारा इस अभियान से जुड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिस के अनुरूप विभिन्न साइज के तिरंगे झंडे प्रशासन द्वारा मंगवाये जा रहे हैं। तिरंगा अभियान में प्रत्येक ग्रामीण व शहरी परिवार तक तिरंगे पहुंचे किसकी सुनिश्चितता की जाएगी। संभाग स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिला कलेक्टर अंशदीप, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, जिला रसद अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर, निगमायुक्त सुशील कुमार, नगरीय निकाय विभाग के उप निदेशक आलोक गुप्ता, उपखंड अधिकारी महावीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved