Post Views 31
July 16, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत ने आज विधानसभा क्षेत्र के के 81 सरकारी स्कूलों में बच्चो के बैठने के लिए विधायक कोष से 15 लाख की लागत से फर्श और दरी पट्टियां देने के कार्यक्रम का पीसांगन ब्लाक के पुष्कर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय से शुभारंभ किया ।रूपनगढ़ और श्री नगर ब्लाक की स्कूलों में भी विधायक कोष से यह सौगात दी जाएगी ।आज पुष्कर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में आयोजित सादे समारोह में विधायक सुरेशसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रबंधन को 1 फर्श पट्टी और 37 दरी पट्टियां सौपी गयी। रावत ने कहा कि अविभावकों और शाला प्रबंधन की और से इस समस्या की और ध्यान दिलाया गया था और उन्होंने खुद ने विधालयो में देखा कि बच्चे आंगन में बैठ रहे है इसलिए यह दरी पट्टियां और फर्श पट्टियां देने का निर्णय किया गया ।कार्यकम में पालिकाध्यक्ष कमल पाठक,उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,मंडल महामन्त्री अरुण वैष्णव,पार्षद लक्ष्मी पाराशर, मुकेश कुमावत,महेन्दसिंह खंगारोत, कमल रामावत, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागौरा,पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाराशर, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र महावर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।अतिथियों का शाला प्राचार्य राजश्री शर्मा,नारायण अग्रवाल सहित शाला स्टाफ ने स्वागत किया ।पीसांगन के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने विधायक रावत का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनन्त फागना ने किया
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved