For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118259767
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    |  Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: बारिश से शहर की सड़कें हुई बदहाल,कचहरी रोड,केसरगंज,स्टेशन रोड, पीआर मार्ग पर समस्या हुई विकराल

Post Views 41

July 16, 2022

एलिवेटेड रोड पर किये जा रहे सड़क निर्माण का मलबा गिर रहा है सड़कों पर, रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं

मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय भी नहीं हुआ कि स्मार्ट सिटी अजमेर की सड़कें दम तोड़ चुकी है। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर की सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं तो वही एलिवेटेड ब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य के चलते भारी मात्रा में सीमेंट और मलबा नीचे सड़क पर गिरने से उनके टीले बन गए हैं जिन्हें समय पर नहीं हटाया गया और वे सूखकर पहाड़ का रूप ले चुके जिनसे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कचहरी रोड व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि कचहरी रोड पर नीचे ऊपर लगभग 160 दुकानें हैं जिनका व्यापार एलिवेटेड  ब्रिज निर्माण के चलते ठप्प पड़ा है। यंहा दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन पार्क होना भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें पानी भरने से दिखाई नहीं देते हो और वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी भी यहां से गुजरते होंगे लेकिन उन्हें शायद गड्ढे दिखाई नहीं देते होंगे। कुल मिलाकर अजमेर के प्रमुख बाजारों में आम आदमी का वाहनों पर चलना दुश्वार हो चुका है। मार्टिंडल ब्रिज से लेकर कैसरगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, पीआर मार्ग, आगरा गेट, नसिया जी तक सड़कों का बुरा हाल है। कोई सड़क ऐसी नहीं जंहा खड्डे ना हो। खड्डों में सड़क को ढूंढना पड़ता है। पूर्व में जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद सड़क का डामरीकरण किया गया वह भी सिर्फ औपचारिकता के लिए जो एक बरसात में ही उंधड़ गई और जगह-जगह खड्डे हो गए। ऊपर से एलिवेटेड ब्रिज पर बनाई जा रही सीमेंटेड सड़क का मलबा सड़कों पर गिर रहा है जिससे ऊंचे ऊंचे टीले बन गए जिन पर वाहन चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऊपर  की जा रही वेल्डिंग की चिंगारियां नीचे गिरती है और वाहनों की सीटें जल जाती है पूर्व में भी यहां पर कपड़ों का गट्ठर लेकर जा रहे एक टेंपो में चिंगारी गिरने से आग लग गई थी और उसका काफी नुकसान हुआ था। शायद प्रशासन बड़े हादसे के बाद ही जागेगा। जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाए और सड़क व खड्डों की रिपेयर करा कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved