For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118259749
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश,पुलिस थाना व पुलिस चौकी क्रिश्चियन का नाम बदला, अब कृष्णगंज |  Ajmer Breaking News: पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत ईदगाह कॉलोनी में सुने मकान में हुई चोरी की वारदात,शातिर चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित पासपोर्ट व जरूरी सामान किया चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने से सनातनियों में आक्रोश,पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग  |  Ajmer Breaking News: चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिकता विभाग व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण, बालिका शिक्षा को मिला नया संबल                    |  Ajmer Breaking News: अजमेर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौधरी की अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम: मंडल स्तर पर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह बाजार मधुशाह गली में विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड लाइन में स्पार्किंग के साथ अचानक आग लग गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी और आफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान 186 ग्राम अफीम और 12.376 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ एक युवक गिरफ्तार, | 

अजमेर न्यूज़: खाद्यान्न वस्तुओं पर 5% जीएसटी के विरोध में कृषि मंडी,होलसेल मर्चेंट,आटा, दाल मिल, परचून बाजार रहे बंद

Post Views 11

July 16, 2022

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर देश भर में 16 जुलाई शनिवार को रही हड़ताल

जीएसटी काउंसिल की 47 वीं मीटिंग में आवश्यक वस्तुओं पर पैकेजिंग और लेबलिंग के नाम पर लगाए जाने वाले 5% जीएसटी की अनुशंसा को निरस्त करने की मांग को लेकर शनिवार को अजमेर होलसेल मर्चेंट एसोसिएशन अजमेर के बैनर तले व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर देश प्रदेश के सभी परचून बाजार ,होलसेल मंडी, आटा, दाल, चावल मिल और कृषि मंडी को बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खाद्यान्न वस्तुओं पर 18 जुलाई से लगाए जाने वाले 5 प्रतिशत जीएसटी की अनुशंसा को निरस्त करने की मांग की। इसके विरोध में 16 जुलाई शनिवार को देश, प्रदेश और अजमेर में खाद्यान्न वस्तुओं का होलसेल व्यापार पूरी तरह से बंद रहा। अजमेर में पड़ाव सहित ब्यावर रोड़ अनाज मंडी के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे, वही लोडिंग अनलोडिंग भी नहीं हुई। पड़ाव अनाज मंडी और किराना का खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना था कि 5% जीएसटी यदि रोजमर्रा के खाने पीने के सामान पर लगेगी तो आम आदमी का मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। पहले ही महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है ऊपर से जीएसटी लगने के बाद खाद्यान्न वस्तुओं और महंगी हो जाएंगी। वहीं व्यापारियों का लिखत पड़त में ही समय खराब हो जाएगा, इसलिए आमजन और व्यापारियों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को खाद्यान्न पदार्थों पर लगाई गई 5% जीएसटी को तत्काल वापस लेना चाहिए। गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया। इसी के साथ 18 जुलाई से प्री पैकेज्ड व प्री लेबल्ड दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, गुड, मुरमुरे, मखाना सहित अन्य खाद्य उत्पादों पर 5% जीएसटी लागू हो जाएगी। जिसका देश भर के व्यापारी विरोध कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved