Post Views 11
July 16, 2022
शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फॉय सागर अजमेर में नो बैग डे के मौके पर स्कूल की छात्राओं से विभिन्न गतिविधियों के तहत कई कार्य कराए गए। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी एक कार्य था। इसके लिए स्कूल में साफ-सफाई के बाद पौधारोपण कर रही छात्राओं का किसी सिरफिरे ने सिर्फ सफाई वाला वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और कहा कि स्कूल में बच्चों से बेगारी कराई जा रही है। पढ़ाई के नाम पर उनसे साफ सफाई का काम कराया जा रहा है जबकि स्कूल प्रधानाचार्य डॉ वीना शाह का कहना था कि फोर्थ पीरियड के अंदर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय में पौधारोपण कराया जाना था जिसमें एनएसएस की छात्राएं भी शामिल थी जिनके द्वारा स्कूल के मैदान में साफ-सफाई कर पौधारोपण किया जाना था लेकिन किसी के द्वारा सिर्फ साफ सफाई करने का वीडियो बनाकर वायरल कर उनके स्कूल को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जबकि छात्राओं ने बताया कि यह उनका दायित्व है कि जिस शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती हैं वहां पर हरियाली हो साफ-सफाई रहे इसके लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि अपने कार्यस्थल और अपने शिक्षण संस्थान को साफ सुथरा रखने के लिए किसी पर निर्भर ना रहे, खुद ही प्रयास कर अपने कार्यस्थल और संस्थान को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा बनाए रखें। ऐसे में किसी सिरफिरे द्वारा की गई इस करतूत से विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश नाकाम साबित हुई। आइए क्या कहा प्रधानाचार्य और छात्राओं ने आप भी सुनिए उन्हीं की जुबानी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved