Post Views 11
July 16, 2022
शुक्रवार रात गौरव पथ नांदेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क पार कर रहे क्रिश्चियनगंज माली मोहल्ला निवासी ठेला चालक सत्यनारायण मेहरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर सहित अंदरूनी अंगों में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई मोइनुद्दीन ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक सतनारायण मेहरा के पुत्र निलेश मेहरा ने रिपोर्ट दी है कि उनके पिता जब सड़क पार कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर तेज गति में आये 3 लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। इस दुर्घटना में उनके शरीर पर कई गंभीर चोट आयी उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जंहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 558/ 22 आईपीसी की धारा 279, 336, 304 में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved