Post Views 11
July 16, 2022
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन अजमेर द्वारा सामाजिक कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित 18 वां विशाल रक्तदान शिविर शनिवार 16 जुलाई को कचहरी रोड स्थित रेलवे ऑफीसर्स क्लब में लगाया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुणांशु सरकार और यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर के आतिथ्य में किया गया। सुबह 8:00 बजे से ही यूनियन के रेल कर्मचारी और उनके परिवार जनों ने उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर पीड़ित मानव की सेवा और सहायतार्थ रक्तदान किया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर, जोनल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि हर वर्ष रक्तदान शिविर के माध्यम से जनाना अस्पताल, जेएलएन अस्पताल और मित्तल अस्पताल में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाता है। जिसमें रेल कर्मचारी और उनके परिवार जन पर चढ़कर अपने रक्त का दान करते हैं। आज अजमेर, आबूरोड और उदयपुर में एक साथ रक्तदान शिविर लगाया गया है। जिसमें 700 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में जेएलएन अस्पताल, जनाना अस्पताल, मित्तल अस्पताल और विद्यापति ब्लड बैंक के स्टाफ द्वारा रक्त का संग्रहण किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved